📌 विषय-सूची (Table of Contents)
राजभाषा अधिकारी, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी (JHT/JTO) और बैंक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार परीक्षा उपयोगी 196 महत्वपूर्ण बैंकिंग शब्दों के मानक द्विभाषी वाक्य प्रयोगों का विशेष PDF नोट्स यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं:
बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की शब्दावली का सटीक ज्ञान राजभाषा अधिकारी और अनुवाद परीक्षाओं (जैसे JHT) में सफलता की कुंजी है। सरकारी बैंकों में अनुवाद और हिन्दी प्रचार-प्रसार के लिए प्रशासनिक एवं बैंकिंग शब्दावली पर गहरी पकड़ होना अत्यंत आवश्यक है। नीचे दी गई तालिका में परीक्षाओं के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण 196 बैंकिंग शब्द उनके मानक अनुवाद और वाक्य प्रयोगों के साथ प्रस्तुत किए गए हैं।
| क्र.सं. | अंग्रेजी शब्द (English Term) | मानक हिन्दी (Hindi Term) | वाक्य प्रयोग (Usage Examples) |
|---|
4. महत्वपूर्ण पारिभाषिक शब्दों का गहन विश्लेषण
1. Non-Performing Asset (NPA) – अनर्जक आस्ति / गैर-निष्पादित आस्ति
जब कोई ऋण खाता 90 दिनों से अधिक समय तक अतिदेय (overdue) रहता है, तो उसे NPA घोषित कर दिया जाता है। इसे चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है:
• Standard Asset: नियमित खाता जिसमें जोखिम सामान्य है।
• Sub-standard Asset: 12 महीने या उससे कम समय के लिए NPA रहा खाता।
• Doubtful Asset: 12 महीने से अधिक समय तक अवमानक श्रेणी में रहा खाता।
• Loss Asset: लेखा परीक्षकों द्वारा पूर्णतः अप्राप्य मान लिया गया खाता।
2. Nostro and Vostro Accounts – नोस्ट्रो और वोस्ट्रो खाते
Nostro Account (नोस्ट्रो खाता): “हमारा खाता आपके पास” (Our account with you)। जब कोई घरेलू बैंक (जैसे SBI) विदेश में विदेशी मुद्रा में खाता रखता है।
Vostro Account (वोस्ट्रो खाता): “आपका खाता हमारे पास” (Your account with us)। जब कोई विदेशी बैंक घरेलू बैंक के पास भारतीय रुपये में खाता रखता है।
3. Hypothecation, Pledge & Mortgage
Hypothecation (दृष्टिबंधक): चल संपत्ति (जैसे वाहन) पर प्रभार, कब्जा कब्जा कब्जा कर्जदार के पास रहता है।
Pledge (गिरवी): चल संपत्ति (जैसे सोना, आभूषण) का कब्जा बैंक को दिया जाता है।
Mortgage (बंधक): अचल संपत्ति (जैसे भवन या भूमि) को बैंक के पास बंधक रखा जाता है।
5. परीक्षा उपयोगी अनुवाद अभ्यास (Exercises)
अभ्यास 1: अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद
- “The bank has revised the interest rate on fixed deposits.”
- “A current account is suitable for business transactions.”
- “The borrower defaulted on the payment of the equated monthly instalment.”
- “The Reserve Bank of India regulates the monetary policy of the country.”
- “High-risk customers are subject to Enhanced Due Diligence.”
🔍 उत्तर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
1. बैंक ने सावधि जमाओं पर ब्याज दर में संशोधन किया है।
2. चालू खाता व्यापारिक लेन-देन के लिए उपयुक्त है।
3. उधारकर्ता ने समान मासिक किस्त (ईएमआई) के भुगतान में चूक की।
4. भारतीय रिज़र्व बैंक देश की मौद्रिक नीति का नियमन करता है।
5. उच्च जोखिम वाले ग्राहकों के लिए उन्नत सम्यक् अन्वेषण किया जाता है।
अभ्यास 2: हिन्दी से अंग्रेजी अनुवाद
- ग्राहक अपनी शिकायत के निवारण के लिए banking लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं।
- विफल लेन-देन की राशि स्वतः वापस कर दी गई।
- सावधि जमा के विरुद्ध अधिविकर्ष सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।
- ऋण स्वीकृति से पहले पर्याप्त प्रतिभूति आवश्यक है।
- नकद जमा की सीमा पार करने पर पैन कार्ड अनिवार्य है।
🔍 उत्तर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
1. “Customers may approach the Banking Ombudsman for grievance redressal.”
2. “The amount of the failed transaction was reversed automatically.”
3. “Overdraft facility can be availed against a fixed deposit.”
4. “Adequate security is required before loan sanction.”
5. “PAN is mandatory for cash deposits exceeding the prescribed limit.”
हमारे विशेष व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और राजभाषा भर्ती, मुफ़्त अध्ययन सामग्री तथा टाइपिंग स्पीड टेस्ट के अपडेट्स सीधे प्राप्त करें।
💬 व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हों